शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा के छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवक राकेश कुमार का चयन अष्टलक्ष्मी दर्शन युवा विनिमय कार्यक्रम के लिए हुआ है। यह 14 दिवसीय राष्ट्रीय शिविर नॉर्थ ईस्टर्न काउंसिल, शिलोंग द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य देश के युवाओं को पूर्वोत्तर भारत की संस्कृति, परंपरा और विकास से परिचित कराना है। प्रतिभागियों को गुवाहाटी (असम) सहित पूर्वोत्तर क्षेत्र के प्रमुख स्थलों का भ्रमण कराया गया एवं पुर्वोत्तर राज्य मे अष्टलक्ष्मी दर्शन कार्यक्रम दौरान असम के महामहिम राज्यपाल महोदय से भेंट मुलाकात किया गया।