शहिद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुंदा में दिनांक 23.04.2026 को पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के रसायन शास्त्र विभाग द्वारा वर्ग पहेली एवं पजल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में बौद्धिक क्षमता, तार्किक सोच, और समस्या-समाधान को विकास करना था। सभी विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साह एवं ऊर्जा के साथ भाग लिया। वर्ग पहेली प्रतियोगिता में डोमेश (बीएससी 4th सेमेस्टर), पूर्वी (बीएससी 4th सेमेस्टर), लक्ष्नी साहू (बीएससी 2nd सेमेस्टर) ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
पजल प्रतियोगिता में सौरभ (बीएससी 4th सेमेस्टर), कृष कुमार साहू (बीएससी 4th सेमेस्टर), योगराज (बीएससी 4th सेमेस्टर) ने प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य महोदया डॉ. सोमाली गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा भविष्य में होने वाले प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रंजना देवांगन (अतिथि व्याख्याता रसायन शास्त्र) के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति ध्रुव एवं IQAC प्रभारी डॉ दीपिका चंद्राकर भी उपस्थित रही। विजेताओं को प्राचार्य मैडम के द्वारा प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया ।